जय भीम सेना संगठन ने मनाया संविधान दिवस
छिंदवाड़ा
29-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

29 नवम्बर रविवार को, रेलवे स्टेशन से सैकड़ों लोगों की संख्या में भीम सैनिकों व सामाजिक लोगो ने बाइक रैली निकाली। रैली यातयात थाना के सामने से गुजरती हुई बस स्टैंड, चौराहा पहुंची जहां देश के वीरसपूत अमित ठेंगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां से रैली का काफिला फव्वारा चौक होते हुए ईएलसी चौक पहुंची जहां महान शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गय। इसके बाद रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची जहां महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई ई कि संविधान को देश की शासकीय पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, नगर निगम क्षेत्र में संविधान चौक के नाम से किसी एक चौक का नामकरण किया जाए, छिंदवाड़ा जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए, जिले में माचागोरा डेम का पानी की सप्लाई व्यवस्थित रूप से की जाए, किसानों को गन्ना का रेट 600 प्रति क्विंटल किया जाए,, एवं जिले में अनुसूचित जाति जनजाति के लोगो की गरीब परिवारों की समस्याओं की त्वरित कार्यवाही की जाए।
इसके बाद अम्बेडकर तिराहा पर जनजागृति के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया गया तथा संविधान का वाचन किया गया,। कार्यक्रम में, मुख्य रूप से, शिवम् पहाड़े, रमेश लोखंडे, एडवोकेट बलदास डेहरिया, राकेश नागेश, डॉ रामराव आठनकर, अशोक शेन्डे, दीपक चौधरी, विजय मेहरा, मनीष मृदुलकर, पारस वंशकार, रणजीत रविकर, रमेश बेले, गणपत यदुवंशी, पप्पू मंडरा, बबलू कनोजे, मेहताब डोले, संजय बचेकर, शंकर चिल्लाते, रघु माण्डेकर, राजा गुनहरे, किशोर वंशकार,एडवोकेट रामकुमार जम्मोरे, किशोर पवार, गोवर्द्धन पाठस्कर,अमन जामभोलकर, संतोष डोले, शिवराम अहरवार,, विनोद छिपने, हिम्मत बघेल,, अजय करोले, दीपक चौधरी, दीपक कनोजे, संदीप कनोजे, रोहित उइके ,सहित सामाजिक लोग उपस्थित हुए,, ।