Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मारई में ग्रामीणों ने की हैंडपंप के आसपास सफाई

मारई में ग्रामीणों ने की हैंडपंप के आसपास सफाई
छिंदवाड़ा
29-Nov-26
छिंदवाडा अपडेट

स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम मारई  के भदभदा ढाना में किया गया। इस अवसर ग्रामीणों को स्वच्छता और जल की बचत के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही घर आंगन से लेकर गांव तक स्वच्छता के लाभ बताए गए। स्वच्छता को लेकर एक रैली गांव से निकाली गई जिससे ग्रामीणों में स्वच्छ रहने का संदेश गया। इस अवसर पर  एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र हरीराम  कवडेकर, शुभम शर्मा, विकल्प  सोमकुवर, लता वानखडे, मोनिका वानखड़े  निकिता अहके, संघमित्रा,  ढोले, पवित्रा धुर्वॅ, खुशी परतेती, खुशबू पंद्रे, राधिका उईके ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान करते हुए हेॅडपंप के आसपास साफ-सफाई की। इस अवसर पर सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
Share News On