कांग्रेस ने उमरेठ में ली बीएलए की बैठक
राजनीति
29-Nov-26
संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

छिन्दवाड़ा अपडेट
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरेठ के तत्वावधान में ब्लॉक के समस्त बूथ लेवल अभिकर्ताओं बीएलए की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में ब्लॉक के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में बीएलए व कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे। संगठन से नए लोगों को जोड़ने के साथ ही बूथ स्तर पर सक्रियता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं वक्ताओं द्वारा मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक दी। निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची की शुद्धता, नए निर्वाचन नियमों एवं बूथ स्तर पर बीएलए की जिम्मेदारियों को लेकर उपस्थित साथियों का मार्गदर्शन किया। परासिया विधानसभा प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि ब्लॉक के समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण अपने-अपने क्षेत्रों में जिनकी आयु 18 पूर्ण हो चुकी वे या जिन युवाओं की 01-01-2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होगी उनका नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। जिले की छिन्दवाड़ा विधानसभा, अमरवाड़ा विधानसभा, चौरई विधानसभा व परासिया विधानसभा में आगामी 05 व 06 दिसम्बर 2026 को पुनरू फोटो निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची का 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। उन्होंने जिले के युवाओं से भी आग्रह किया कि वे भी निर्धारित तारीखों में अपना मतदाता सूची में जुड़वाने पहुंचे।
परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने आगामी समय की संगठनात्मक रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक नए लोगों को कांग्रेस संगठन से जोड़ने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की कार्य योजना तैयार की। सभी साथियों ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने एवं आगामी चुनाव में प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
आयोजित बैठक को एसआईआर प्रभारी राजकुमार मिश्रा एवं उमरेठ के सह-पर्यवेक्षक अनिल सोमकुंवर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक बेलवंशी जी, मंडलम अध्यक्ष प्रदीप राय, किशोर उईके, हर्षित चौरसिया, चेतू बेलवंशी, रोशन धुर्वे, माखन धुर्वे, जयपाल धुर्वे, सुभाष बेलवंशी, सुरेंद्र नागवंशी, सुनील यदुवंशी, डॉ. केशव कावले, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष मोहन माहौरे, सेवादल अध्यक्ष आरिफ कादरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष टिंकू साहू, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष प्रदुम साहू, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुधा राजपूत, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र ठाकरिया, असंगठित कामगार प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पवार, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र सतानकर सहित समस्त मंडलम पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, बूथ बीएलए साथी एवं कांग्रेस के सभी आनुशांगिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में बैठक में पधारे सभी वरिष्ठ नेताओं, अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समस्त बीएलए का आभार प्रदर्शन मंडलम अध्यक्ष प्रदीप राय ने किया।