Home News Helpline Classified Jobs About Contact

साहू समाज ने की रीवा में चौथी सामाजिक चिंतन बैठक

साहू समाज ने की रीवा में चौथी सामाजिक चिंतन बैठक
मध्यप्रदेश
29-Nov-26
सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज उत्थान का लिया संकल्प

रीवा 

सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित चौथी सामाजिक चिंतन बैठक रीवा में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य देवी माँ कर्मा जी की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सामाजिक बंधुओं एवं सदस्यों ने अपना परिचय दिया और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक की अध्यक्षता राम कुमार साहू (सीधी) ने की तथा सभापति का दायित्व  रामचन्द्र साहू (ब्यावरा) ने निभाया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक  रामनिवास शाह (सिंगरौली), पूर्व महापौर प्रभात साहू (जबलपुर), पूर्व कैबिनेट मंत्री रविकरण साहू, श्रीमती भावना साहू (अध्यक्ष, साहू समाज इंदौर), दिनेश साहू (सिल्लन, दतिया), लक्ष्मण साहू (रीवा), कार्यक्रम आयोजक बंशीलाल साहू सहित सतीश साहू (गाडरवारा),  गुलाबसिंह गोल्हान, अशोक साहु (होमगार्ड, छिंदवाड़ा), शरद साहू रीवा, संजय साहू (नरियावली, सागर),  उमेश साहू (गंजबासौदा) , देवी प्रसाद साहू( छपारा),  श्रीमती पूनम बद्रीविशाल साहू (सागर) सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक वरिष्ठ सामाजिक जन, युवा साथी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

बैठक में समाज की एकता, आपसी समन्वय, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, युवाओं की भागीदारी तथा समाज के शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समाजहित के विषयों पर मिलकर कार्य करने तथा विचारों को धरातल पर उतारने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संजय साहू, राम साहू  एवं नितिन साहू (छिंदवाड़ा) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर व्यवस्थापक एवं संयोजक मंडल के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों, आयोजकों, अतिथियों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारो की संख्या में सभी जिलों राज्यों से पधारे सामाजिक बंधुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह चिंतन बैठक तेली समाज में आपसी विश्वास, संवाद, एकजुटता एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रही। सभी ने भविष्य में भी इसी प्रकार मिलकर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Share News On