Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कलयुग केवल नाम अधारा: डॉ अनिल शास्त्री

कलयुग केवल नाम अधारा:  डॉ अनिल शास्त्री
छिंदवाड़ा
19-May-26
पुरूषोत्तम मास के अवसर बसंत कॉलोनी में चल रही भागवत कथा

छिंदवाड़ा

बसंत कॉलोनी शिव मंदिर प्रांगण में राधा कृष्ण महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा प्रवाहित हो रही है, जिसमें जड़ मरत चरित्र, ध्रुव चरित्र, रहूगण संवाद, अजामिल कथा के माध्यम से नाम महिमा का वर्णन किया गया।
 
श्रीधाम वृंदावन से पधारे भागवत मर्मज्ञ डॉ अनिल शास्त्री ने प्रहलाद, वामन अवतार की कथा सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। समुद्र मंथन और राजा अमरीश का बड़ा ही मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया। भगवान श्री राम के वंश वर्णन, सूर्यवंश का वर्णन, राजा शर्याेति, नहुष, दिलीप आदि का वर्णन किया गया।

उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जन्म कथा के साथ संपूर्ण राम कथा का संक्षिप्त वर्णन किया। नवधा भक्ति एवं चंद्र वंश में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। गोकुल में नंद बाबा के घर कृष्ण जन्म की खुशियां मनाई गई । संपूर्ण बसंत कॉलोनी वासी मानो बृजवासी हो गए और आपस में गले मिल और नाच गाकर कृष्ण जन्म की बधाई देकर स्वयं को धन्य समझ रहे थे। राधा कृष्ण महिला मंडल ने बहुत ही आनंद से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कृष्ण जन्म की सुंदर झांकी बनाई गई साथ ही बहुत सुंदर भजनों की प्रस्तुति ने सभी का मनमोहन लिया। कल की कथा में कृष्ण की बाल लीला एवं गोवर्धन पूजन की कथा सुनाई जाएगी।
Share News On