Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कुसमेली मंडी में किसानों का हो रहा अनाज चोरी

कुसमेली मंडी में किसानों का हो रहा अनाज चोरी
छिंदवाड़ा
18-May-26
सिक्युरिटी गार्ड रहने के बाद भी पन्द्रह कट्टी चोरी

छिंदवाड़ा

प्रदेश सरकार किसानों के लिए क्या नहीं कर रही लेकिन अधिकारी और कर्मचारी उस पर पलीता लगाने का कोई अवसर नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला कृषि उपज मंडी छिंदवाड़ा में किसानों का अनाज चोरी का है। जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर किसानों का अनाज चोरी होना यह बताता है कि कृषि उपज मंडी प्रबंधन किसानों का कितना हितैषी और सतर्क है।

मिली जानकारी के अनुसार 17 मई की रात लगभग 12 बजे के आसपास कुछ किसान अपनी उपज लेकर जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी कुसमेली पहुंचे। किसानों के अनुसार जब वे अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे तब सिक्युरिटी गार्ड मंडी परिसर में थे। किसानों ने अपनी उपज मंडी में उतारकर जरूरी कार्य से मंडी परिसर से बाहर चले गए। सुबह जब वे अपनी उपज के पास पहुंचे तो उन्हें कुछ शंका हुई। जब उन्होंने अपनी कट्टी गिनी तो एक किसान की 7 कट्टी तो वहीं दूसरे किसान की 5 कट्टियां चोरी हो चुकी है। किसानों ने चोरी को लेकर हल्ला मचाना शुरू किया। मामला मंडी प्रबंधन तक पहुंचा तो उन्होंने अपनी जवाबदेही से इंकार कर दिया। 

मंडी के सुरक्षा प्रबंधन में चोरों ने लगाई सेंध

मंडी परिसर की हर गतिविधि के लिए मंडी प्रबंधन ही जिम्मेदार है भले ही चोरी की इस घटना से वह इंकार करें। जानकारी के अनुसार मंडी परिसर में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था भी मंडी प्रबंधन द्वारा की गई है लेकिन इसके बाद भी किसानों का अनाज चोरी होना कहीं न कहीं मंडी प्रबंधन की ओर अंगुली उठाता है। देखना है चोरी की घटना मंडी प्रबंधन को कितना सर्तक करती है।
Share News On