सांसद बंटी विवेक साहू ने दिव्यांग बालक को दी ट्रॉयसायकल
छिंदवाड़ा
18-May-26
छिन्दवाड़ा
हर जरूरतमंद की सहायता करने के लिए हर दम तैयार रहने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने एक बार फिर संवदेनशीलता का परिचय देते हुए कुसमेली निवासी बशंुल पिता स्व. आशीष रघुवंशी को ट्रॉयसायकल दी है। ट्रॉयसायकल मिलने से अब दिव्यांग बालक बशंुल बिना किसी के सहारे के कही भी आ-जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दिव्यांग बालक बशुंल एवं उनके परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए दिव्यांग बशुंल के लिए बेटरी युक्त ट्रॉयसायकल दिलाने का निवेदन किया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर दिव्यांग बशुंल को शीघ्र ही ट्रॉयसायकल उपलब्ध कराने के लिए कहा था।
सोमवार की शाम सांसद कार्यालय में सांसद बंटी विवेक साहू ने दिव्यांग बालक बशुंल का सम्मान करते हुए उसे अपने हाथों से एडिप योजनान्तर्गत उपलब्ध हुई ट्रॉयसायकल में बिठाकर ट्रॉयसायकल प्रदान की। ट्रॉयसायकल प्रदान किए जाने पर दिव्यांग बशुंल ने खुशी जाहिर करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिनेशकांत मालवीय, संतोष पटेल, धरमसिंह वर्मा, विजेन्द्र ठाकुर, सिद्धांत दुबे, आशीष वर्मा, धनराज वर्मा, परसराम वर्मा, कृष्णा राय, बिहारी सोनी, चंचलेश वर्मा, जितेन्द्र रघुवंशी, गोपाल रघुवंशी, अर्जुन रघुवंशी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिजन उपस्थित थे।