गुरूवार को धूमधाम से मनाया जाएगा शिव पार्वती विवाहोत्सव
छिंदवाड़ा
03-Jun-26
छिंदवाड़ा
नरसिंहपुर रोड स्थित खापाभाट में 1 जून से 8 जून तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक महाराज श्री द्वारा कथा सुनाई जा रही है। कथा के दूसरे दिन शुभम कृष्ण शास्त्री जी ने अपनी मधुर वाणी में मानव जीवन का लक्ष्य, 24 अवतारों की कथा, वेदव्यास जी का पावन चरित्र, परीक्षित जन्म की कथा, शुकदेव आगमन, सद्यो मुक्ति क्रम मुक्ति का वर्णन, कपिल देवहूति संबाद का बृहद व्याख्यान किया।
कथा के तृतीय दिवस पर सती चरित्र, शिव विवाह, धु्रव चरित्र एवं उनकी वंशावली का वर्णन, जड़ भरत जी का पावन प्रसंग, नाम महिमा का वर्णन किया जाएगा। कथा के मुख्य यजमान विष्णुप्रसाद - शिवकुमारी साहू और हरिओम साहू के निज निवास पर आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण प्रतिदिन कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं। सभी कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ किए जा रहे है।