साइकिल दिवस पर रैली निकालकर दिया संदेश
छिंदवाड़ा
03-Jun-26
छिंदवाड़ा
विश्व साइकिल दिवस पर माय भारत केंद्र द्वारा खापाभाट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली के मार्गदर्शन में अर्पण शिक्षा एवं जन कल्याण समिति के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्था अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में निबंध लेखन, ,पौधरोपण,गोष्ठी साइकिल रैली ,पैदल रैली का आयोजन किया गया। आयोजन प्रभारी श्यामल राव ने बताया की सुबह 8 बजे वार्ड क्रमांक 10 खापाभाट माध्यमिक शाला परिसर से वार्ड पार्षद श्रीमती संगीता ऊईके ने सायकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया । रैली वार्ड के मोहल्ले से होते हुए पर्यटक स्थल धरमटेकड़ी पहुंची जंहा पर उपस्थित युवाओं के मध्य विचार गोष्ठी की गई। गोष्ठी ऊपरांत रैली में शामिल युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में अतिथि आर के सोनी ईंजिनयर एवं प्राचार्य दिनेश कुमार ने निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रागिनी ऊईके, दिलशाद मंसूरी, मुकेश ऊईके, डिंपल बघेल. को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आईटीआई के अधीक्षक नलिन तिवारी, लिपि शर्मा, रविकांत सोनी, शिक्षक अनिल वरकड़े, रामकुमार डेहरिया एवं युवा मंडल के सदस्य सुरेश सरसवार, संगीता सोमकुवर, आशा कार्यकर्ता रीना मालवीय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या डेहरिया सराहनीय योगदान रहा।