Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अनगढ़ हनुमान मंदिर में गंगा अवतरण की कथा सुनी भक्तों ने

अनगढ़ हनुमान मंदिर में गंगा अवतरण की कथा सुनी भक्तों ने
छिंदवाड़ा
03-Jun-26
छिंदवाड़ा

स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर संगीतमयी दिव्य भागवत कथा के तीसरे दिन महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी जी ने शिव-पार्वती विवाह की दिव्य कथा सुनाई। इसके साथ ही उन्होंने चित्रकूट मंदाकिनी गंगा की महिमा जहां अनुसुईया जी के यहां प्रतिदिन शिव जी का अभिषेक होता है की कथा भी सुनाई। उन्होंने बताया कि परमात्मा की भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि भक्तों की बात भी उन्हें मानना पड़ता है। उन्होंने ब्रह्मा चंद्रमा ,विष्णु दत्तात्रेय शिव दुर्वासा के रूप की कथा का भी वर्णन किया। इसके अलावा गंगा अवतरण की बड़ी ही मार्मिक कथा का उपस्थित श्रोताओं ने श्रवण किया।

Share News On