79.1 प्रतिशत लोगों माना निगम अध्यक्ष सोनू मागो सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सक्रिय
लेख
02-Jun-26
निगम अध्यक्ष सोनू मागो की लोकप्रियता का ग्राम शिखर पर
समीक्षक: रामकुमार विश्वकर्मा
छिंदवाड़ा
बड़ी ही उम्मीदों के साथ चुनावों में आम जनता जनप्रतिनिधियों को चुनती है लेकिन चुनाव जीतते ही जनप्रतिनिधि आमतौर पर चुनाव जैसी सक्रियता और आम जनता से कनेक्विटी नहीं रख पाते हैं यही कारण है कि वे लोगों में अलोकप्रिय होने लगते हैं लेकिन कुछ ऐसे जनप्रतिनिधि भी होते हैं जो जनता पर अपने काम की छाप छोड़ते हैं शायद उनमें से ही एक है नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो। जनता की समस्याओं को लेकर वे सदा सक्रिय और आक्रामक रहते हैं जिसके कारण आम जनता के बीच उनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
छिंदवाड़ा अपडेट जनमत के माध्यम से यह जानने की कोशिश करता है कि आखिर जनमत में उठाए गए मुद्दे को लेकर जनता का क्या मत है। 26 मई को जनमत के माध्यम से आम नागरिकों से मत लिया गया था कि नगर निगम में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सक्रिय कौन हैं जिसमें 4 विकल्प दिए गए थे। पिछले 7 दिनों में जनमत में आम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया का रिकॉर्ड बनाया है। जनमत के इस मुद््दे पर आम नागरिकों ने अधिक रूचि दिखाई। जनमत में आम नागरिकों के माध्यम से दिए गए मत से स्पष्ट संदेश है कि वर्तमान निगम अध्यक्ष सोनू मागो की लोकप्रियता सर्वोच्च शिखर है। उन्हें सर्वाधिक 79.1 प्रतिशत लोगों ने अपना मत दिया। उसके बाद महापौर विक्रम अहके को 11.6 प्रतिशत और निगम आयुक्त सीपी राय 0.4 प्रतिशत मत मिले जबकि इनमें से कोई नहीं को निगम आयुक्त से ज्यादा 9 प्रतिशत मत मिले।

आम नागरिकों द्वारा दिए गए मतों से स्पष्ट है कि निगम आयुक्त सीपी राय छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र की लोगों की अपेक्षाओं पर बिलकुल भी खरे नहीं उतरे हैं। उनकी कार्यप्रणाली के कारण आम जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो आगे चल कर सत्ताधारी पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि अभी आम चुनाव में काफी समय है लेकिन जनमत का रूख बता रहा है अगले चुनाव में जनता किस तरफ रूख कर सकती है।