Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 11 सड़कों के 30 करोड़ 17 लाख स्वीकृति

छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 11 सड़कों के 30 करोड़ 17 लाख स्वीकृति
छिंदवाड़ा
02-Jun-26
सांसद के प्रयास रंग लाए, लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में ग्यारह सड़कों के लिए 30 करोड़ 17 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। विगत दिनों भोपाल में हुई लोक निर्माण विभाग की स्थाई वित्तीय समिति की 299वीं बैठक में ग्यारह सड़कों के लिए 30 करोड़ 17 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई  है। अब जल्द ही विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही दोनों जिलों में ग्यारह सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा।
           
विगत दिनों भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात करते हुए छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य को बजट में शामिल करने का निवेदन किया था। पूर्व में दोनों जिलों की विभिन्न सड़कों को बजट में शामिल किया गया था। इसके बाद अब लोक निर्माण विभाग की स्थाई वित्तीय समिति की 299वीं बैठक में उक्त सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल गई है।

दोनों जिलों की इन ग्यारह सड़कों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 11 सड़कों के लिए 30 करोड़ 17 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। जिसमें पांढुर्णा जिले में राजना पहुंच मार्ग 2.20 कि.मी. के लिए 314.16 लाख, सिवनी उमरामुक्त मार्ग 6.40 कि.मी. के लिए 768.69 लाख, छिंदवाड़ा जिले में भांडी से झौतकला मार्ग 2 कि.मी. के लिए 297.50 लाख, दातलावादी से सरेखाढाना पहुंच मार्ग 1 कि.मी. के लिए 245.42 लाख, करमोहनीबंधी पहुंच मार्ग 0.80 कि.मी. के लिए 145.43 लाख, गोपालनपुर से आमाबोह मार्ग 1 कि.मी. के लिए 93.94 लाख, लोनियामारू बिलवा मार्ग 3.40 कि.मी. के लिए 320.86 लाख, जटलापुर पहुंच मार्ग 1.30 कि.मी. के लिए 142.62 लाख, बीजेपानी से कोटलबर्री मार्ग 0.90 कि.मी. के लिए 138.20 लाख, छिंदवाड़ा नरसिंहपुर रा.रा.547 से जमुनिया महादेव मार्ग 4.10 कि.मी. के लिए 444.46 एवं  नंदोरा पहुंच मार्ग 1.20 कि.मी. के लिए 106.35 लाख शामिल है।



Share News On