बटकाखापा व धनौरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की कार्यकर्ताओं से चर्चा
राजनीति
02-Jun-26
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बूथ कमेटियों व पंचायत कमेटियों के गठन की ली जानकारी
छिन्दवाड़ा
हर्रई ब्लॉक कांग्रेस, उप ब्लॉक बटकाखापा एवं धनौरा की अलग-अलग आयोजित बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा की गई। बूथ कमेटियों व पंचायत कमेटियों के गठन कहां-कहां हुए और शेष कहां है। जहां नहीं हुआ वहां अविलम्ब गठन कर सम्पूर्ण जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी को भेजने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए अभी से सक्रियता के साथ कार्य करें।
आयोजित बैठकों को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि उप ब्लॉक के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करें। संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी और हम मजबूत होंगे और चुनावों में मंशानुरूप परिणाम लेकर आएंगे। इसके लिए उप ब्लॉक अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वे एक दिन निश्चित कर लें उस दिन जनसम्पर्क करें।
अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी लाखन पटेल ने उपस्थित पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी हमें मिली है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें, क्योंकि पार्टी में जब किसी को पद दिया जाता है तो उसकी क्षमताओं को देखकर दिया जाता है। पद कभी छोटा और बड़ा नहीं होता, क्योंकि अंततरू सभी पार्टी के लिए ही तो काम कर रहे हैं। काम करना है ऐसी मंशा से नहीं बल्कि अच्छा और अच्छा काम करके दिखाने का संकल्प लें तभी पार्टी और हमारा उद्देश्य पूरा हो पाएगा।
आयोजित बैठक में रामजी उइके, अशोक तिवारी, रामनारायण परतेती, इब्नेहसन रिजवी, शैलेन्द्र उर्फ शैलू सेंगर, नारायण भलावी, कमल भान शाह सहित कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्षगण, विभाग, प्रकोष्ठ व मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।