Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गायत्री मंदिर में सौभाग्य स्नेह संगम 7 जून को

गायत्री मंदिर में सौभाग्य स्नेह संगम 7 जून को
छिंदवाड़ा
03-Jun-26
वयोवृद्ध दंपत्तियों का होगा सम्मान

छिंदवाड़ा

खजरी चौक मधुवन कॉलोनी में गायत्री परिवार द्वारा सौभाग्य स्नेह संगम कार्यक्रम का आयोजन 7 जून रविवार की शाम 6 बजे किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वचन एवं वयोवृद्ध दम्पत्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। ध्यान रहे हैं यह कार्यक्रम अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है जहां नवविवाहित दंपत्तियों को सफल दांपत्य जीवन के बारे में जानकारी दी जाएगी तो वहीं वयोवृद्ध दंपत्तियों का सम्मान भी होगा। युवा और वयोवृद्ध दंपत्तियों का संगम पहली बार किसी कार्यक्रम में दिखाई देगा।
Share News On