मंडल के प्रत्येक बूथ में सुव्यवस्थित संपन्न होगा सेवा संकल्प अभियान: लीला बजोलिया
राजनीति
10-Sep-26
सांसद कार्यालय में हुई छिंदवाड़ा नगर मंडल गुलाबरा की मासिक संगठनात्मक बैठक

छिंदवाड़ा
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा छिंदवाड़ा नगर मंडल गुलाबरा की मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन सांसद कार्यालय में किया गया। बैठक का शुभारंभ उपस्थितजनों द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन कर किया गया। बैठक को भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम हर बूथ पर होना चाहिए साथ ही शक्ति केंद्र की बैठक भी सभी शक्ति केंद्र में निरतंर होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक मंडल के प्रत्येक बूथ में सेवा संकल्प अभियान सुव्यवस्थित आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए कार्यक्रम की टोली भी घोषित की गई है।
मंडल प्रभारी मनोज नेमा ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि जन सेवा ही प्रभु सेवा के वाक्य को चरितार्थ करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण नीति एवं विकास कार्यों का प्रचार कर समाज में सेवा कार्य संपन्न करें। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रत्येक घरों में दीप जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य स्वच्छता रक्तदान के साथ ही पौधारोपण, रंगोली, चित्रकला ऐसी विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन टोली द्वारा संपन्न कराने हेतु बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा किए जाने के साथ संगठनात्मक उपस्थित लेकर, आगामी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित करने हेतू कहा।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अंकित तिवारी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री आशुतोष वाड़ीबा ने व्यक्त किया। बैठक में भाजपा के वरिष्ट नेता जगेंद्र अल्डक, चंद्रभान देवरे, भूरा भंवरकर, राजेश मोखलगाय, राजू नरोटे, गयासुद्दीन पाशा, अनिल बज, चेतराम पाल, सुमन बच, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती ममता डोगरे, श्रीमती निशा गोस्वामी, सतेंद्र समेंकर, मंत्री विशाल कराडे, कुणाल पाल, राज गौहर, प्रभा ओक्टे, शिवा सरसवार, त्रिवेदी, पूर्व पार्षद राजकुमार गौनेकर, श्यामराव कपाले, दिनेश मालवीय, बिट्टू मंडरा,सागर बंदेवार, अमर सिंह मरावी, सोमवती सिंगरे, कमल वाजपेई, दिलीप वर्मा, रंजीत मंडल, सतीश सोनी, विनोद कोहले, रामसुंदर राडौर, राजकुमार बरखें, होरी लाल, नीरज चारपे, सदन कुमार, सागर सोनी, सिद्धांत सिंगरे, राजा डेहरिया, पंडत पढ़े, प्रमोद यादव, मोती पावर, अनिल सूर्यवंशी, सतीश सारणकार, नीलम विश्वकर्मा, मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष और बीएलए सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल पदाधिकारी पदाधिकारी उपस्थित थे। सेवा संकल्प अभियान के बैठक समापन के पश्चात समस्त उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगान किया गया।