प्रदेश कार्यकारिणी बैठक मेें शामिल हुए अरविंद बाथव और आश्रय जैन
राजनीति
10-Sep-26
छिन्दवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संयोजक संदीप रजक की अध्यक्षता, वरिष्ठ भाजपा नेता स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई। इस अवसर पर कार्यालय महामंत्री श्याम महाजन व पूर्व सांसद आलोक संजर ने भी उपस्थित होकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस प्रदेश स्तरीय बैठक में छिंदवाड़ा से आश्रय जैन और दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अरविंद कुमार बाथव भी शामिल हुए।
प्रदेश संयोजक श्री रजक ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा के सबका साथ सबका विकास के संकल्प दोहराया और सभी विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को दिव्यांग हितैषी कार्यों के माध्यम से अंतिम छोर दिव्यांग जनों तक शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को दायित्वों से अवगत कराते हुए मानव सेवा ही माधव सेवा का मूलमंत्र दिया। उन्होंने भाजपा की सेवाभाव को घर-घर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए 21 प्रकार के दिव्यांग जनों को रेलवे कंशेसन, युडीआईडी कार्ड, बस यात्रा में रियायत, रोजगार, स्वरोजगार से जोडने, पेंशन योजना का लाभ देने, शिक्षा, उपकरणों का लाभ देने संबंधित कार्ययोजना बनाकर कार्यान्वित करने का निर्देश दिया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों में खरगोन से ललित चावला, प्रदेश से ब्रज किशोर शर्मा, आशीष चंदेल, पर्वत राव धोटे, सुदामा विश्वकर्मा, राजाराम शिवहरे, अजय सिंह कुशवाहा, विजय राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री अनुराग रावत, सोशल मीडिया प्रभारी चंदरसिंह मालवीय, मोनिका तिवारी, प्रचार प्रसार प्रभारी रवि मालवीय, समीर दीक्षित उपस्थित थे।