Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने दी सीख

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने दी सीख
राजनीति
26-Nov-26
भाजपा कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

छिंदवाड़ा अपडेट

77वें संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, छिंदवाड़ा में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का स्मरण कर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समानता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और देश की एकता एवं अखंडता का आधार है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। संविधान की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता और विकास का लाभ पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक है। संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए शिक्षा, सामाजिक समरसता और समान अवसरों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, कार्यालय मंत्री भारत घई, दिनशु यादव, कुबेर सूर्यवंशी, सुखनंदन जावरे, सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, लीला बजोलिया, नवीन बारस्कर, डॉ. कृष्णा हरजानी, पीयूष बत्रा, अलकेश साव, प्रमोद शर्मा, संजीव रंगू यादव, राहुल बंटी उईके, भूरा भावरकर, चन्द्रभान देवरे, भूरा भावरकर, संदीप सिंह चौहान, शिव पटेल, आदर्श सक्सेना, शिवा सरसवार, ब्रज नागवंशी, अभिषेक परतेती, नीलम लिल्हारे, प्रतिभा कपाले, अमिता बरहैया, रीना डेहरिया, मनीषा ढवाले, दिनेश मालवी, नीलू क्षेत्री, सुरेश उइके, मनीष निर्मलकर, विजय नामदेव, अनीश पटेल, कमल वाजपेयी, चौतराम पाल, लवकेश यादव, बंटी राय, प्रशांत भावरकरसहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
Share News On