व्यापारी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधिमंडल मिला पुलिस अधीक्षक से
राजनीति
26-Nov-26
व्यापारियों और प्रशासन के बीच बैठक आयोजित कर समस्याओं के समाधान का रखा प्रस्ताव

छिंदवाड़ा अपडेट
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने तथा सघन व्यापारिक क्षेत्रों में भवनों तक पहुंचने और आवागमन में व्यापारियों को हो रही परेशानियों के निराकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक अरुण शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में बबलू अग्रवाल, गौरव जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, सचिन काले, अखिलेश राय, संजय माहेश्वरी एवं राकेश अग्रवाल शामिल रहे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शहर के प्रमुख बाजारों एवं सघन व्यापारिक क्षेत्रों में यातायात से जुड़ी समस्याओं को रखा। व्यापारियों ने बताया कि अव्यवस्थित यातायात के कारण व्यापारिक गतिविधियों के साथ ही आम नागरिकों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाए, जिसमें व्यापारियों से सुझाव लेकर व्यावहारिक समाधान तय किए जाएं। बैठक में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही व्यापारिक क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जाए, ताकि व्यापारियों के व्यवसाय और आम नागरिकों के आवागमन दोनों में सुविधा बनी रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासन से आग्रह किया कि सभी पक्षों के समन्वय और सहयोग से छिंदवाड़ा शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाए।