Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मते कॉलोनी से लेकर छोटा तालाब तक बंद रहेगी बिजली सप्लाई

मते कॉलोनी से लेकर छोटा तालाब तक बंद रहेगी बिजली सप्लाई
छिंदवाड़ा
27-Nov-26
छिन्दवाडा अपडेट

विद्युत  वितरण कंपनी शहर संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 30 नवंबर 2026, सोमवार को मते कॉलोनी, न्यू रिजर्व पुलिस लाइन, शिवनगर, उंटखाना, अलका टॉकीज, बैल बाजार, को-ऑपरेटिव बैंक कॉलोनी, लालबाग, होटल गैलेक्सी, सागरपेशा, तिलक मार्केट, पाटनी पेट्रोल पंप, तिलक मार्केट, शांतिनाथ होटल, जायसवाल कॉलोनी आदि से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।

Share News On