Home News Helpline Classified Jobs About Contact

फल विक्रेताओं के गोदामों का खाद्य विभाग ने किया निरीक्षण

फल विक्रेताओं के गोदामों का खाद्य विभाग ने किया निरीक्षण
छिंदवाड़ा
27-Nov-26
फलों को पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले रायपनिंग एजेंट की जांच की गई,

आशा होटल फैमिली रेस्टोरेंट से आटा और चावल के नमूने लिए

छिन्दवाडा अपडेट

कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर धीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा गत दिवस छिंदवाड़ा में फल विक्रेताओं के फल भंडारों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान इरफान भाई फ्रूट मर्चेंट, ए.एम. फ्रूट मर्चेंट एवं मोहम्मद शफीक फ्रूट भंडार में फलों को पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले रायपनिंग एजेंट की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सभी फल भंडारों में नियमानुसार अनुमत एथिलीन पाउच का प्रयोग किया जाना पाया गया। किसी भी फल भंडार में प्रतिबंधित सामग्री से फलों को पकाने की सामग्री नहीं

मिली। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा आशा होटल फैमिली रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर आटा एवं चावल के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी एवं नमूना जांच की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार परते, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या मार्काे एवं श्रीमती मीना कुमरे शामिल थी।
Share News On