भाजपा महिला मोर्चा में 35 पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी
राजनीति
26-Nov-26
जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा ने की घोषणा
संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पदों पर की गई नियुक्तियां

छिंदवाड़ा अपडेट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एड. अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एड. ललिता वर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।
घोषित कार्यकारिणी में कुल 35 पदाधिकारियों को विभिन्न संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं। इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, जिला कार्यालय मंत्री, आईटी प्रभारी, प्रशिक्षण प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हैं।
उपाध्यक्ष पद पर श्रीमति मनीषा ढवाले, श्रीमति दीपिका चोपडे, श्रीमति रीना देशमुख, श्रीमति नेहा वर्मा, कु. उदिता यादव को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री के रूप में श्रीमती मीना दुबे एवं श्रीमती आरती खंडेलवाल नियुक्त की गई हैं। मंत्री पद पर श्रीमति भुवनेश्वरी भन्नारे, श्रीमति नविता चौरसिया, श्रीमति सपना सोनी, श्रीमति शगुन डेहरिया, श्रीमति राखी पाटीलको दायित्व सौंपा गया है।
श्रीमती नीलू क्षत्री को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती रेखा दुबे को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। श्रीमती संगीता लोकेश डेहरिया जिला कार्यालय मंत्री एवं श्रीमती ममता चौहान सह कार्यालय मंत्री नियुक्त की गई हैं। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्रीमती सोनिया कुमरे को तथा सह मीडिया प्रभारी के रूप में श्रीमती निधि राय एवं श्रीमती प्रियंका बराह को नियुक्त किया गया है।
सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती रंजीता डेहरिया तथा सह सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती लवीना केरकेट्टा एवं श्रीमती पूनम कटरे बनाई गई हैं। जिला आईटी प्रभारी श्रीमती दीपिका सलामे, सह जिला आईटी प्रभारी कु0 सीमा पवार एवं श्रीमती विनिता मुछारिया, जिला प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती माया डेहरिया तथा सह प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती शीला चौहान को बनाया गया है।
मन की बात प्रमुख श्रीमती नीतू सराठे एवं सह प्रमुख श्रीमती पूजा गढ़ेवाल तथा श्रीमती सपना नामदेव को नियुक्त किया गया है। जिला लाभार्थी प्रभारी श्रीमती रानी सूर्यवंशी एवं सह प्रभारी श्रीमती कमली उइके तथा श्रीमति मनीषा बरमैया को जिम्मेदारी दी गई है। नीति शोध प्रभारी के रूप में श्रीमती सरला परतेती तथा सह नीति शोध प्रभारी के रूप में श्रीमती कमलेश धेनुसेवक को नियुक्त किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है। नई जिला कार्यकारिणी के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन की रीति-नीति एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने का कार्य करेंगी तथा महिला सशक्तीकरण और संगठन विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एड. ललिता वर्मा ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने और महिला मोर्चा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।