Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा युवा मोर्चा ने शहीद स्मारक में किया श्रध्दांजलि कार्यक्रम

भाजपा युवा मोर्चा ने शहीद स्मारक में किया श्रध्दांजलि कार्यक्रम
राजनीति
26-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

26 नवंबर 2008 को मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस जवानों की याद में शहीद स्मारक पर भाजपा युवा मोर्चा ने श्रध्दांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।  इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्तााओं ने शहीदों की याद में शहीद स्मारक पर दीप जलाए और शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री बिटटू विवेक मण्डराह ने कहा कि हेमंत करकरे, अशोक कामटे, विजय सालस्कर, तुकाराम ओंबले और मेजर संदीप उन्नीकृष्णन सहित उन सभी वीर सपूतों का बलिदान देश की स्मृतियों में सदैव अमर रहेगा। इन वीर जवानों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना आतंकवादियों का मुकाबला किया और देश की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि मालवी, रोहित माहोरे, कुणाल पाल, आनंद गोहर, अविनाश शर्मा, नितिन राउत, पप्पू वर्मा, धर्मेंद्र अहिरवार, बिट्टू भाऊ, प्रथम ठाकुर, नितेश साहू, शिवम बड़के, सुजल साहू, मोहित, प्रिंस सोनी, मोनू मझमोले, टिंकल, शिवम साहू, अमन माहोरे आदि उपस्थित थे
Share News On