हिवरा खंडेरायवार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 295 लोगों का उपचार
स्वास्थ्य
26-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सौ दिन सौ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अभियान के तहत गुरूवार को ग्राम पंचायत हिवरा खंडेरायवार में 72 वें स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 295 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि 24 मरीजों को अगो के उपचार के लिये रेफर किया गया।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर संचालित स्वास्थ्य शिविर अभियान जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। ग्रामीण अंचलों में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जरूरतमंद नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुचानें, समय पर स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वस्थ नागरिक ही सषक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारषिला है। स्वास्थ्य के प्रति जागगरूकता बढती है और स्वस्थ्य समाज के निर्माण का संकल्प पूरा होता है। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और षिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शिविर के अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय भूते, जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड, अजय मालेकर, राजु मुसले, शेषराव देढे, नंदकुमार राय, पूर्व जिला महामंत्री राहुल मोहोड, सरपंच सुवर्णा धुर्वे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक गायकवाड, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष खेमराज सोनेकर, जिला मंत्री अशोक मानापुरे, सुरेश चिटनीस, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री परसराम राणे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपेश बोकडे, आशीष ताजने सहित बडी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।