4 जनवरी को मनेगी सावित्री बाई फुले जयंती
छिंदवाड़ा
30-Dec-25
छिंदवाड़ा
महात्मा फुले शिक्षण समिति द्वारा सावित्री बाई फुले जंयती 4 जनवरी को मनाई जायेगी भारत की प्रथम शिक्षका क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले जी की 195वी जंयती महात्मा फुले समाजिक शिक्षण समिति के तत्वाधान में रविवार 4 जनवरी को दोपहर 4 बजे स्थानीय राज्यपाल चौक स्थित कार्यालय में मनाई जायेगी। समिति के संयोजक राजेश दोड़के व अध्यक्ष नामदेव सरोदे ने समस्त सरंक्षक सदस्य आजीवन सदस्य व कार्यकारणीय सदस्य समाजिक बंधुओं को उपस्थित रहने का आग्रह किया है। सावित्री बाई फुले की जंयती के सुअवसर पर समिति द्वारा निंबध, चित्रकला व भाषण प्रतिस्पर्धा भी रखी गई है, जिसमे सर्वश्रेठ विद्यार्थीयों को समिति द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा जिसका आयोजन 6 जनवरी दोड़के पब्लिक स्कुल में किया गया है। बैठक में नवबर्ष मिलन समारोह के आयोजन के साथ महात्मा फुले जंयती (11 अप्रैल) मनाने हेतु रूपरेखा के साथ समाज के छात्र छात्राओं को मार्च माह मे सोनी कम्युटर सेंटर के माध्यम से निःशुल्क क्लासेस का आयोजन हेतु पंजियन की संख्या अधिक से अधिक कराने, विचार विमर्स किया जायेगा। अतः समय का ध्यान रखते हुई सभी सादर आंमत्रित है।