Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बांके बिहारी भक्तों से मंदिर न आने समिति ने अपील

बांके बिहारी भक्तों से मंदिर न आने समिति ने अपील
देश
30-Dec-25
मथुरा

नये वर्ष के स्वागत को यादगार बनाने के लिए कुछ लोग पर्यटन स्थल जाते है तो कुछ लोग तीर्थ स्थल। वर्तमान समय में तीर्थ स्थान या मंदिरों में जाने का चलन बढ़ गया है। क्या आपने कभी सुना की किसी मंदिर की समिति ने भक्तों से मंदिर न आने की अपील की हो। जी हां वृदांवन बांके बिहारी मंदिर समिति ने कृष्ण भक्तों से नए वर्ष में वृंदावन न आने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने बकायदा एक पत्र लिखा है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें भक्तों से वृंदावन न आने की अपील की गई है।

क्या है कारण?

मंदिर पं्रबधन से जुड़े समिति सदस्यों का कहना है कि मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसे संभावना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ खास अवसर आते है तो भक्तों की संख्या भी बढ़ जाती है जिसे मंदिर प्रबंधन को संभालने में मुश्किले आती है साथ ही दुर्घटनाएं होने की संभावना भी बढ़ जाती है जिससे जनहानि हो सकती है। अतः सभी कृष्ण भक्तों से मंदिर समिति अपील कर रही है कि वे नये वर्ष में वृंदावन आने की योजना को फिलहाल टाल दे। 
Share News On