Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पुस्तक प्रदर्शनी ने नई पीढ़ी के बच्चों की पुस्तकों में जगाई रूचि

पुस्तक प्रदर्शनी ने नई पीढ़ी के बच्चों की पुस्तकों में जगाई रूचि
छिंदवाड़ा
30-Dec-25
दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ समापन

छिंदवाड़ा

स्व. अविनाश उपासनी नैतिक शिक्षा उपक्रम के अंतर्गत तरूणाई निःशुल्क वाचनालय के तत्वावधान में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आज विधिवत समापन हुआ। प्रदर्शनी के दूसरे दिन सुबह से ही पाठकों का तांता लगा रहा।  बडी संख्या में विद्यार्थियों न भी इस प्रदर्शनी में शिरकत की। विभिन्न विषयों की पुस्तकों को देखकर सभी  ने प्रयास को सराहते हुए 200 से अधिक पाठकों ने पुस्तकों की सूचि तैयार कर संस्था को दी जिन्हें प्रदर्शनी उपरांत उपलब्ध कराया जायेगा। विवेकानंद साहित्य, बाल साहित्य, पर्यावरण, विज्ञान एवं संविधान संवाद श्रृंखला के साथ ही हिन्दी साहित्य की पुस्तकों में सभी वर्ग के पाठकों व्दार रूचि दिखाई गई है। 

पुस्तक प्रदर्शनी के दूसरे दिन एम एल बी स्कूल, टी वल्ड मल्टी विद्यालय, सोनी कॉलेज, पी जी कॉलेज आदि के विद्यार्थियों व्दारा बडी संख्या में  सहभागिता निभाई गई। डीपीसी जगदीश इडपाचे व्दारा शिक्षा के उद्येश्य से इस प्रकार की प्रदर्शनी को और पुस्तकों को बहुत अधिक महत्वपूर्ण बताया गया है। इस अवसर पर देवेंद्र उपासनी व्दारा बताया गया कि यह सभी पुस्तकें अधिकाधिक पाठकों तक पहुंचाने के उद्येश्य से एक हजार नये पाठकों को जोडने का लक्ष्य रखा गया है । साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्व. अविनाश उपासनी नैतिक शिक्षा उपक्रम अंतर्गत 21 तरूणाई निःशुल्क वाचनालय तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 

वरिष्ठ समाजसेवी श्यामलराव व्दारा विभिन्न संस्थाओ को ऐसे आयोजनों से जुडने की अपील की गई है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत सीएमसीएलडीपी के छात्रों को भी आगमी समय में पुस्तकों से जोडने हेतु प्रयासों पर जोर दिया गया। आज के आयोजन में विशेष रूप से साहित्यकार ललित दुबे, रविंद्र नाफडे, सुखपाल बुनकर, विनोद तिवारी, निहारिक शिवकर, भानू गुमाश्ता उपस्थित हुए।
Share News On