Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भारत स्काउट गाइड का तृतीय सोपान जांच शिविर संपन्न

भारत स्काउट गाइड का तृतीय सोपान जांच शिविर संपन्न
छिंदवाड़ा
30-Dec-25
छिंदवाड़ा 

जिला स्तरीय तृतीय सोपान स्काउट गाइड जांच शिविर का आयोजन दिनोंक 26 से 30 दिसंबर तक डाईट परिसर छिन्दवाडा में किया गया था जिसका  समापन मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। शिविर के समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, डीईओ गोपाल सिंह बघेल, सहायक संचालक शिक्षा विभाग पी.एल. मेश्राम, अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड छिन्दवाडा विनोद तिवारी, उपाध्यक्ष भारत स्का गा. म.प्र. तुकाराम दुर्गे, उपाध्यक्ष भारत स्का.गा. अखिलेश चौहान, उपाध्यक्ष भारत स्का.गा. मनोज आरपुरे  के मुख्य अतिथि में आयोजित कराया गया।

ग्रांड कैम्प फायर के दौरान उपस्थित शेषराव यादव ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के दौरान छात्र छात्राओं को अनुशासन की शिक्षा दी जाती है जिला संघ अध्यक्ष विनोद तिवारी ने अपने उदबोधन में कहा कि कम शंसाधन में जीवन जीने की कला स्काउट गाइड के छात्र छात्राओ को सिखाती है स्काउट गाइड शिविर में माध्यम से छात्र छात्राओं को राज्य पाल एवं राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त होता है कार्यक्रम के अंत में तुकाराम दुर्गे जी के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियो का अभार व्यक्त किया गया।

शिविर का संचालन नरेन्द्र कुमार शर्मा डी.ओ.सी.स्का. के द्वारा किया गया। शिविर में सहयोगी के रूप में राजेन्द्र सरवरे जिला सचिव, श्रीमती अर्चना भारत डी.ओ.सी. गाइड, अजय कुमार धुवे श्रीमती रिजवाना परवीन, राजेन्द्र सोनी, नकुल खापरे, विजय पाल सिंह नुन्हारिया, अंजु राजपूत, नवीन कसार, श्रीमती ममता पटले, के द्वारा किया गया। 
Share News On