Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब का 23 जून को छिंदवाड़ा आगमन

सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब का 23 जून को छिंदवाड़ा आगमन
धर्म
08-Jun-26

निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 24 जून से दशहरा मैदान में होंगे प्रवचन

छिंदवाड़ा

वर्षों की प्रतीक्षा, अनगिनत प्रार्थनाओं और श्रद्धा से भरे हृदयों की पुकार अब पूर्ण होने जा रही है पूरे 9 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद जीवन मुक्त सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी का छिंदवाड़ा आगमन होने जा रहा है इस दिव्य समाचार से संपूर्ण शहर और श्रद्धालुओं के हृदय आनंद, भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठे हैं।

श्री पूज्य सिन्धी पंचायत छिंदवाड़ा के अध्यक्ष डॉ कृष्ण हरजानी एवं सतगुरु सेवक सच्चानंद गंगवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को  सायं 7 बजे भव्य शोभायात्रा निकलेगी यह शोभायात्रा सत्कार तिराहा से प्रारंभ होकर सतगुरु जी के रहवास स्थल तक पहुंचेगी, सतगुरु दर्शन, भक्ति गीतों, जयघोषों, पुष्पवर्षा और श्रद्धा के रंगों से सजी शोभायात्रा पूरे शहर को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगी।

सतगुरु कृपा के पावन सानिध्य में  हरे माधव सत्संग 24 जून को सायं 7 बजे से पोला ग्राउंड (दशहरा मैदान), नागपुर रोड छिंदवाड़ा में आयोजित होगा यह केवल एक सत्संग नहीं, बल्कि आत्मा को प्रभु प्रेम से जोड़ने वाला दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव होगा, जहां हजारों श्रद्धालु सतगुरु वचनों की अमृत वर्षा में सराबोर होंगे।

इसके साथ ही 25 जून को छिंदवाड़ा के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण आने जा रहा है, जब सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी के पावन करकमलों द्वारा “हरे माधव दरबार साहिब” एवं हरे माधव सत्संग भवन का लोकार्पण मोहन नगर, छिंदवाड़ा में किया जाएगा  यह स्थान आने वाले समय में श्रद्धा, सेवा, सत्संग और मानवता का दिव्य केंद्र बनेगा छिंदवाड़ा के श्रद्धालुओं का कहना है कि सतगुरु जी का दर्शन  किसी पर्व से कम नहीं है वर्षों बाद मिल रहे इस पावन अवसर को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है  पूरा छिंदवाड़ा शहर सतगुरु स्वागत की तैयारियों में भक्ति भाव से जुटा हुआ है।
Share News On