पूज्य सिन्धी पंचायत में कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन
छिंदवाड़ा
08-Jun-26
छिंदवाड़ा
मोहन नगर स्थित अग्रणी समाज सेवी संस्था श्री पूज्य सिन्धी पंचायत की कार्यकारिणी में कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया है। संस्था अध्यक्ष डॉ कृष्ण हरजानी द्वारा समाज के आगामी कार्यक्रमों और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए पंचायत की टीम का विस्तार किया गया जिसमें समाज के समर्पित समाज सेवियों को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर मनोनीत किया गया है। जिन सदस्यांे को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है उनमें दिलीप क्षत्रिय, सुरेश माधवानी, जॉनी नौतानी, शोभराज गंगवानी, शंकर चुगलानी, नरेंद्र नोतानी शामिल हैं। सदस्यों के मनोनयन पर जिले के सर्व सिंधी समाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी है।