Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की सक्रियता से मिला गरीब परिवार को ब्लड

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की सक्रियता से मिला गरीब परिवार को ब्लड
छिंदवाड़ा
06-Jun-26
छिंदवाड़ा

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा एक बार फिर असंवेदनशीलता का परिचय दिया गया। थैलेसीमिया से एक पीड़ित एक बच्ची के शरीर में ब्लड की भारी कमी थी जिसके लिए परिवार के लोग काफी परेशान थे क्योंकि ब्लड बैंक कर्मचारियों ने उन्हें ब्लड देने से मना कर दिया। ऐसे हालातों में एक समाजसेवी महिला ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से संपर्क साधा और उन्हें पूरा विवरण बताया बताया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मरीज के परिजनों को ब्लड उपलब्ध हो पाया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की सक्रियता से बच्ची को ब्लड मिला नहीं तो उस बच्ची की जान भी जा सकती थी। बच्ची के परिजनों ने प्रकोष्ठ का धन्यवाद माना।
Share News On