Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शराब पीने को लेकर विवाद में कटर से युवक का काटा गला

शराब पीने को लेकर विवाद में कटर से युवक का काटा गला
क्राइम
06-Jun-26
छिंदवाड़ा

फव्वारा चौक की शराब दुकान के पास उस समय हंगामा मच गया जब शराब पीने को लेकर विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर कटर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक विक्रम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

शहर के बीचोंबीच फव्वारा चौक पर चलने वाली शराब दुकान अक्सर किसी न किसी कारण से आए दिन विवादों में रहती है। ताजा मामला शनिवार का है जब विक्रम नाम का एक युवा अपने दोस्तों के साथ खुले में शराब दुकान के पास शराब पीने के लिए बैठा था। इस बीच एक अन्य युवक ने उनके बीच रखा शराब का एक प्याला पी लिया जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। प्रत्यदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कटरनुमा धारदार हथियार से विक्रम पर हमला कर दिया। आरोपी युवक ने विक्रम के गले में हमला किया जिससे उसका गला कट गया। विक्रम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
Share News On