Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मतदाता सूची संशोधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष की पदाधिकारियों को चेतावनी

मतदाता सूची संशोधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष की पदाधिकारियों को चेतावनी
राजनीति
06-Jun-26
15 जून तक नगरीय निकायों व पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़े व हटाए जाएंगे

छिन्दवाड़ा

आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूची में किए जा रहे संशोधन पर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण विशेष ध्यान दें। वरिष्ठ नेताओं द्वारा मतदाता सूची को पढ़ने और नाम जोड़ने, हटाने व सुधारवाने की प्रक्रिया में कांग्रेस पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया जा रहा हैं। समस्त विधायकगण, प्रभारीगण, पर्यवेक्षगण, ब्लॉक, उप ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षगण एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षगण मतदाता सूची के पुनरीक्षण संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें। उक्त उदगार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  विश्वनाथ ओकटे ने मीडिया में व्यक्त किए।

श्री ओकटे ने जारी बयान में कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता सूची के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 15 जून तक नगरीय निकायों और पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए आवेदन (दावे/आपत्तियां) किए जा सकते हैं। प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण 25 जून तक किया जाएगा। 18 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से किए गए इस संशोधन की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य करें साथ ही नाम जोड़ने अथवा हटाने एवं संशोधन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में प्रशासन के साथ ही आम नागरिकों की मदद करें।

उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों से आग्रह किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पालन करें। अपने क्षेत्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ाएं साथ ही जिन लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं उस पर भी ध्यान अवश्य दें ताकि कोई भी वास्तविक मतदाता किसी भी तरह की त्रुटी के चलते मतदान जैसे महत्वपूर्ण अधिकार से वंचित ना रहें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री ओकटे ने पुनरू समस्त विधायकगण, प्रभारीगण, पर्यवेक्षगण, ब्लॉक, उप ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षगण एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षगण से मतदाता सूची में किए जा रहे संशोधन को गम्भीरतापूर्वक लेने और कार्य करने का आग्रह किया है।
Share News On