Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नगर कांग्रेस हर्रई की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

नगर कांग्रेस हर्रई की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
राजनीति
08-Jun-26
नई ऊर्जा के साथ नई टीम करेगी हर्रई में काम

छिन्दवाड़ा

हर्रई नगर कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपते हुए कांग्रेस की रीति-नीति अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नगर कांग्रेस हर्रई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक पर्यवेक्षक प्रशांत शर्मा ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और संगठन की मजबूती ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए सबसे बड़ा आधार है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे से चर्चा के उपरांत व बैठक में सर्वसम्मति से हर्रई नगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठित कार्यकारिणी में हर्रई नगर कांग्रेस कार्यकारिणी संरक्षक उमाशंकर साहू, अध्यक्ष प्रेम कुमार साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश यादव एवं सरोज ठाकुर, उपाध्यक्ष मुकेश दुबे, मनीष शाह, दौलत जमकार, गणेश बघेल, आशा बेलवंशी मनोनीत किए गए हैं। महामंत्री राजू व्यास, कृष्णा बघेल, नंदलाल बेलवंशी, प्रकाश साहू, शांति शांडिल्य नियुक्त किए गए हैं।  सचिव सीताराम दुबे, सहसचिव राजेंद्र ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल साहू, सह प्रभारी नीरज यादव, युवा प्रभारी डॉ. राजेश नागले, प्रचार सचिव कमलेश दुबे एवं देवीलाल साहू मनोनीत किए गए हैं। आयोजित बैठक में धीरन शाह,  प्रशांत शर्मा, चंद्रजीत सिंह ठाकुर, रामजी उईके, सबिता बरकड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  
Share News On