भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल की विशेष संगठनात्मक बैठक संपन्न
राजनीति
08-Jun-26
छिंदवाड़ा
नगर पातालेश्वर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन स्थानीय क्षत्रिय भवन वार्ड क्रमांक 17 भारती विद्या मंदिर के पास किया गया। बैठक में विशेष रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला एवं बैठक प्रभारी प्रियवार सिंह ठाकुर द्वारा अपेक्षित पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रम हेतु मार्गदर्शन दिया गया एवं शक्ति केंद्रों सहित बूथ स्तर तक भाजपा संगठन की मजबूती हेतु कार्य योजना पर चर्चा की गई।
मंडल की बैठक में केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के समस्त वर्गों तक पहुंचने में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की गई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के पूर्ण होने पर जिला स्तर एवं मंडल स्तर पर होने वाले विविध कार्यक्रम, विशेष जनसंपर्क अभियान, जन कल्याण शिविर, प्रबुद्ध जन एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं योग दिवस कार्यक्रमों को मंडल में सुव्यवस्थित संपन्न कराने हेतु शक्ति केंद्र वार चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई।
बैठक में वर्तमान संगठनात्मक कार्यक्रमों के जिला प्रभारी नीरज भारद्वाज द्वारा उपस्थित जनों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष तरुण किंद्रा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री राजकुमार बघेल द्वारा व्यक्त किया गया। मंडल की बैठक में संगठनात्मक गतिविधि एवं पूर्व में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं शक्ति केंद्रों की मासिक बैठक एवं टिफिन पार्टी 21 से 25 तारीख तक अनिवार्य रूप से किए जाने एवं प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ में बूथ समिति एवं प्रभावी लोगों के साथ संख्यात्मक रूप में सुनने के साथ ही बूथ समिति की बैठक कर बूथ स्तरीय कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की चर्चा एवं समीक्षा किया जाना सुनिश्चित किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला एवं बैठक प्रभारी प्रियवर सिंह ठाकुर समेत मंडल महामंत्री राजकुमार बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता पीतांबर डोडानी, पूर्व सभापति मनोज कुशवाहा, अभिलाष गौहर, सभापति बलराम साहू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमिता बरहैय्या, मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद यादव, तरुण किंद्रा, पार्षद जगदीश गोदरे, मनोज चौरे, लाभर्थी प्रमुख नंदकिशोर साहू, मन की बात प्रमुख मनोज साहू, कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक संचेती, संतोष ठाकुर, मंडल मंत्री अमित माहौरे, धर्मेंद्र वंशकार, संगीता डेहरिया, बीएलए प्रमुख संजय वर्मा, व्हाट्सएप प्रमुख बृजेश रघुवंशी, संदीप चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती जया विश्वकर्मा, समीर दुबे, सनी मालवी, दिगंबर सिंह चौहान, पवन बंदेवार, संतोष मस्तकार, अतहर अहमद, राकेश सरेठा, बृजेश चौरे, विखिल कस्तूरे, विजय विश्वकर्मा, निलेश वाघमारे, हरिओम वर्मा, अजय डोले, लालू टैंक, संतोष साहू, रोहित चौरे, परीक्षित जैन, शुभम नागवंशी, समेत मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।