Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

घाट परासिया में बनाया बोरी बंधान, दिया जल संरक्षण का संदेश

घाट परासिया में बनाया बोरी बंधान, दिया जल संरक्षण का संदेश
छिंदवाड़ा
27-Dec-25
छिंदवाड़ा

मप्र जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के सेक्टर 4 पिंडरई कला के अंतर्गत ग्राम घाट परासिया की पहाड़ियों पर स्थित केशरी देवी झिरिया में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अपूर्वा फाऊंडेशन एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति घाट परासिया के द्वारा श्रमदान कर बोरी बंधान किया गया। बोरी बंधान उपरांत जल संरक्षण पर संवाद करते हुये अपूर्वा फांऊडेशन के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा हमारा आज इस जंगल के बीच बोरी बंधान का कार्य, सामूहिक श्रमदान से बोरी बंधान कार्य, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति,नवांकुर समिति सदस्य,एवं ग्रामीण जनों के सहयोग से बहते हुए झिरिया पर बोरी बंधान कर पानी को रोका गया जिसका लाभ नजदीकी किसानो को मिलेगा । 

इस अवसर पर समाजसेवी शयामल राव ने  जल ही जीवन और जल की उपयोगिता को जन जन तक पहुंचाना है। हम सभी का काम है, बहते जल को बोरी बंधान  के माध्यम से रोका  गया है  इसके जल भराव का पानी जीव जंतु पशु पक्षी आकर पानी पीकर अपना जीवन सुरक्षित कर पायेंगे। प्रस्फुटन समिति के सचिव हेमंत डेहरिया ने कहा की  आज के समय में जल की आवश्यकता को समझना होगा और ज्यादा से ज्यादा इसका संरक्षण करने  उपस्थित जनो को शपथ दिलाई ।श्रमदान के आयोजन को सफल बनाने मे ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष ममता धुर्वे सचिव हेमंत डेहरिया, सीता बट्टी, सरोज परतेती, रंजीता वर्मा, जीवन उईके का सराहनीय सहयोग रहा ।
Share News On