सावित्री बाई जयंती मनाने हेतु कार्यकारिणी की बैठक आज
छिंदवाड़ा
27-Dec-25
छिंदवाडा
28 दिसंबर रविवार को दोपहर 3 बजे जिला माली समाज विकास परिषद छिंदवाड़ा द्वारा बरारीपुरा माली समाज भवन में कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया है । उक्ताशय की जानकारी समाज के संयोजक भाऊराव चरपे नेे देते हुये बताया कि इस बैठक में आगामी 4 जनवरी को सावित्री बाई फुले जी की 191 वीं जयंती माली समाज महात्मा ज्योतिबा फुले भवन, लोनिया करबल में मनाने हेतु विचार विमर्श किया जायेगा साथ ही जयंती कार्यक्रम भव्य रूप में मनाने हेतु रणनीति बनायी जायेगी । श्री चरपे ने समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की है इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम हेतु मार्गदर्शन दें ।