Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रोटरी क्लब ने गर्म पानी हेतु गीजर एवं 10 चेयर वन स्टाप सेंटर में प्रदान किए

रोटरी क्लब ने गर्म पानी हेतु गीजर एवं 10 चेयर वन स्टाप सेंटर में प्रदान किए
छिंदवाड़ा
26-Dec-25
रोटरी क्लब हमेशा सेवा हेतु संकल्पित है__रोटे विनोद तिवारी 

छिंदवाड़ा 

अंतराष्ट्रीय स्तर पर सेवा के लिए एक अलग पहचान बना चुकी सेवा भावी संस्था रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा ने "सामुदायिक सेवा" प्रोजेक्ट के अंतर्गत  शुक्रवार 26 दिसंबर  को  महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए संचालित वन स्टाप सेंटर छिंदवाड़ा में अपनी सेवाएं दी।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, सचिव रोटे निलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल पी आर ओ रोटे अमित मक्कड़ एवं रोटे राकेश भार्गव ने अपने हस्ते छिंदवाड़ा वन स्टाप सेंटर प्रभारी एवं  पांढुर्णा की डी पी ओ डाक्टर मोनिका बिसेन को गीजर एवं उनके परिजन को बैठने हेतु 10 चेयर सौंपा ।

 वन स्टाप सेंटर प्रभारी डाक्टर मोनिका बिसेन ने इस अवसर पर कहा कि रोटरी क्लब जरूरत मंद लोगों की धरातल पर कार्य करने बाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था है यह इनके उदार भाव से ही पता चलता है जब जब वन स्टाप सेंटर ने दोनों जिलों से आने बाली पीड़ित महिलाओं के हॉस्टल के लिए जरूरत की वस्तु क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी जी और उनके पदाधिकारियों से कही आप लोगों ने प्राथमिकता से उसे पूरी की है आपके इस सहृदय भाव के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की ओर से हम कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। 

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी सचिव रोटे निलेश गुप्ता उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल पी आर ओ रोटे अमित मक्कड़ रोटे राकेश भार्गव सहित अन्य रोटरी मेंबर्स वन स्टाप सेंटर की  काउंसलर श्रीमती वैशाली डेहरिया,रीता चौरसिया,अमन अंसारी,एकता साहू , दिव्यांग बालिका छात्रावास की आराधना पाटिल सहित अन्य स्टाप उपस्थित था।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के सचिव रोटे निलेश गुप्ता ने कहा कि ये हमारे सभी रोटेरियन साथियों का सौभाग्य है कि वन स्टाप सेंटर में वो माताएं बहने जो पीड़ित है उनकी मदद या उनके लिए रोटरी क्लब द्वारा सेवा भावी कार्य किया गया है । हम सभी को आज यह आकर लगा कि वास्तव में समाज में कितनी विकृति व्याप्त है इसे दूर करने आप हम सभी को आगे आना होगा। 

वन स्टाप सेंटर की काउंसलर श्रीमती वैशाली डेहरिया  ने कहा कि ये वन स्टाप सेंटर घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को वन स्टाप सेंटर के माध्यम से न्याय के द्वार खोलने का काम करता है।साथ इस तरह की घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओ को तुरंत आश्रय प्रदान करना,उचित परामर्श देना,पुलिस सहायता प्रदान करना साथ ही उनके स्वास्थ एवं कानूनी सहायता प्रदान करने में शासन का वन स्टाप सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। 
Share News On