Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार 28 को आयेंगे छिंदवाड़ा

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार 28 को आयेंगे छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा
27-Dec-25
छिंदवाड़ा

भाजपा एससी मोर्चा जिला महामंत्री मनोज मंडराह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार का 28 दिसंबर को दोपहर 2 बजे छिंदवाड़ा में प्रथम आगमन होने जा रहा है। अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति डेहरिया के उपस्थिति में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई एवं उनके आगमन व स्वागत को लेकर रूपरेखा तैयारी की गई तथा समस्त व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से निवेदन हैं कि 28 दिसंबर दिन रविवार को अधिक से अधिक संख्या में जिला भारतीय जनता पार्टी में पहुंचकर कार्यक्रम सम्मिलित होवे।

इस बैठक में अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति डेहरिया जिला महामंत्री मनोज मंडराह, रूपेश मानेराव, लोकेश डेहरिया, ब्रज नागवंशी, राज गोनेकर, मनोज चौरे, मिथुन वंशकार, धर्मेन्द्र वंशकार, राहुल डेहरिया अनंत नागवंशी, अशोक बिंझाड़े, राकेश माईकल पहाड़े, बलराम डेहरिया, सोहन बेलवंशी सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On