Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होकर किया आशीर्वाद प्राप्त

सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होकर किया आशीर्वाद प्राप्त
छिंदवाड़ा
27-Dec-25
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने एस आई आर फेस 2 पर की चर्चा

छिंदवाड़ा

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुमेर सिंह सोलंकी अपने एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। श्री सोलंकी ने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ सुबह स्थानीय जेल बगीचा में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में सम्मिलित होकर पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, भारत घई, पंकज पाटनी, अनिल बज  श्रीमती लीला बजोलिया, श्रीमती श्रद्धा जैन, श्रीमती भारती जैन उपस्थित रहे । 

श्री सोलंकी पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के उपरान्त जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के पश्चात प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ एस आई आर फेस 2 पर दायित्ववान कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक के दौरान श्री सोलंकी ने एस आई आर फेस 2 से संबंधित जानकारियां साझा की। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एस आई आर फेस 1 में सभी ने पूरी मेहनत और लगन के साथ काम किए हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार एस आई आर फेस 2 में भी काम करते हुए मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में सहयोग करना है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण में सभी कार्यकर्ताओं ने सराहनीय सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि एस आई आर फेस 2 में भी यह ध्यान रखना है कि कोई भी पात्र मतदाता छूट ना जाए।

बैठक के दौरान भारत घई,  एसआईआर जिला संयोजक अलकेश लाम्बा, विधानसभा प्रत्याशी नत्थनशाह कवरेती, ज्योति डेहरिया,  लखन वर्मा,  विधानसभा बीएलए 1 धर्मेन्द्र मिगलानी, मनेष श्रीवास्तव, दीपक नेमा, मोहन सिंह गौतम, चन्द्रभान सोनी उपस्थित रहे
Share News On