बेटियो को बचाने के लिए किया जागरूक
छिंदवाड़ा
28-Dec-25
बालाजी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम
छिंदवाड़ा
समाज मे आज भी बेटी की अपेक्षा बैटा की प्राथमिकता पर बल दिया जा रहा हे परिवार मे बेटी का जन्म ना हो इस हेतू प्रसव केंद्रों मे अल्ट्रा सोनो ग्राफी मशीन के माध्यम से गर्भ मे लिंग निर्धारित की सहज उपलब्धता इस समस्या को ओर भी बढा़वा दिया हे ।गर्भवती महिला के भ्रूण की जांच के दोरान बेटी के होने पर भ्रूणहत्या कर जघन्य अपराध कर रहे हे । बेटी का जीवन मे कितना महत्व हे इस विषय की जानकारी देने , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कुमार शिवहरे के निर्देशन मे रासे यो के जिला संगठक रविंद्र नाफडे़ ,बालाजी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य बी अनुराधा नायडू के मार्गदर्शन में जन जागरूकता कार्यक्रम छिंदवाड़ा विकास खंड के ग्राम पंचायत मारई के बदबदा ढाना मे बालाजी पब्लिक स्कूल के द्वारा आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई मे किया गया ।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्यामल राव ने छात्रो को सम्बोधित करते हुए बताया की इस हब के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्वेश्य से महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं, शासन से मिलने वाली योजनाओं , सुविधाओं, ओर सरकारी मदद के बारे मे जानकारी देकर सहायता करना, एवं महिला सशक्तिकरण को बढा़वा देना है । वही बेटीयो के लिंगानुपात के अंतर मे कमी आये जिसके लिए बेटीयो को बचाने छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण देकर स्वंय सेवको को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा हे ।
आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने मे राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रंजीता सिंधिया, पंकज बरनवाल, नरेश जोशी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पखड़िया की दुर्गा डेहरिया, मारई की रायवती गजभिए एवं महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक संध्या पाल, शैलेंद्र शुक्ला, का सहयोग रहा।