सावित्री बाई जयंती मनाने हेतु कार्यकारिणी एवं महिला मंडल की बैठक संपन्न
छिंदवाड़ा
28-Dec-25
छिंदवाडा
आज 28 दिसंबर रविवार को जिला माली समाज विकास परिषद छिंदवाड़ा द्वारा बरारीपुरा माली समाज भवन में कार्यकारिणी एवं महिला मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। उक्ताशय की जानकारी समाज के प्रचार मंत्री मनीष सातपुते एवं चेतन घोरसे ने बताया कि आज बैठक समाज संयोजक भाऊराव चरपे की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
इस बैठक में आगामी 4 जनवरी 2026 को सावित्री बाई फुले जी की 191 वीं जयंती माली समाज महात्मा ज्योतिबा फुले भवन, लोनिया करबल में मनाने हेतु निर्णय लिया जिसमें जयंती कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सावित्री बाई फुले जी के जीवन चरित्र पर नाटक का मंचन होगा । इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित महिला मण्डल उपस्थित थी ।
प्रमुख रूप से अनिता चरपे, लक्की चोरकर, शुभांगी घोरके, संगीता आलोनकर, प्रीति चरपे, सुमन भुसान, चंद्रकला घोरसे, बिठाबाई आलोनकर, रेखा आलोनकर, सुनीता आलोनकर, वंदना दास, हरिभाउ बाड़दुबे, ज्ञानेश्वर कनेरे, विजय गब्बर घोरसे, मुन्ना चरपे, शिवराम आलोनकर, सत्येन्द्र सेमेकार, पंढरी बननाईत, दिलीप चरपे, राजेश भगत, तुलसीराम चोरकर, दीपक बाड़बुदे, सुरेश घोरसे, जागेश्वर घोरसे, प्रकाश सातपुते, राधेश्याम घोरसे, मनीष सातपुते, सुनील चोरकर, मोहित भोजकर, आकाश घोरसे, प्रभाकर दास, अजय चरपे सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे ।