Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिवरात्रि पर होने वाले भंडारा आमंत्रण पत्र का किया विमोचन

शिवरात्रि पर होने वाले भंडारा आमंत्रण पत्र का किया विमोचन
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
शिव शक्ति सेवा मंडल के फलाहारी भंडारे का 24 वां वर्ष रहेगा यादगार

छिंदवाड़ा 

मानव सेवा में समर्पित जिले की ऐतिहासिक एवं पुरानी संस्था शिव शक्ति सेवा मंडल (श्री अमरनाथ यात्रा) के द्वारा श्री पातालेश्वर धाम नागा साधुओं की पावन तपो स्थली में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल फलाहारी भंडारा विगत कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।  मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया व राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष शिवरात्रि पर 24 वां विशाल फलाहारी भंडारा आयोजित किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष भगवान शिव के चित्र के साथ आमंत्रण शिवभक्तों को वितरित कर भंडारे में आमंत्रित किया जाता है। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन शुक्रवार की दोपहर योग सम्राट महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मंडल सेवादार सहित अन्य श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।


Share News On