Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विद्यार्थी परिषद ने बसंत पंचमी व सुभाष जयंती मनाई

 विद्यार्थी परिषद ने बसंत पंचमी व सुभाष जयंती मनाई
छिंदवाड़ा
23-Jan-26
विद्यार्थियों की मांग को लेकर प्राचार्य को दिया ज्ञापन

छिंदवाड़ा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में बसंत पंचमी व सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य शौर्य दिवस मनाया। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन  व माल्यार्पण कर बृहद संगोष्ठी की गई जिसमें परिषद के नेताओं के साथ-साथ विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद छात्रों के हितों  को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा हो रही अनियमितता को लेकर आंदोलन कर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन के समक्ष मध्य से पूरक परीक्षा के परिणामों में व्याप्त त्रुटियों को लेकर मांग की गयी। साथ ही स्कॉलरशिप के मुद्दों को भी उठाया गया। कार्यक्रम में  नगर मंत्री कुणाल निखाड़े , प्रांत सहमंत्री मोहित डेहरिया व जिला संयोजक पीयूष श्रीवास महाविद्यालय मंत्री गगन सुशील अमन केशव फिरदौस अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे ।


Share News On