Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

निजी स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण 24 दिसंबर तक

निजी स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण 24 दिसंबर तक
शिक्षा
15-Dec-25
छिंदवाड़ा

आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के पत्र 07 नवंबर 2025 एवं संचालनालय भोपाल द्वारा निर्देशानुसार समस्त अशासकीय हाईस्कूल/हायरसेकेंडरी विद्यालयों के वर्ष 2026- 2027 के लिये मान्यता नवीन, नवीनीकरण, विषय वृद्धि, पता परिवर्तन संबंधी मान्यता प्रकरणों का ऑनलाइन आवेदन मान्यता पोर्टल https://manyta.dpimp.in में 15 दिसंबर 2025 तक अनिवार्यतः स्कूल मान्यता के लिये आवेदन किया जाना है। विलंब शुल्क सहित आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। मान्यता संबंधी प्रकरणों के ऑनलाइन आवेदन करने के लिये छिंदवाड़ा जिले के अन्तर्गत संचालित सभी अशासकीय विद्यालयों को बार-बार सूचित किया जा चुका है।
Share News On