ग्रामीणों और आदिवासियों के स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दे रही मोदी सरकार: केसर नेताम
छिंदवाड़ा
15-Dec-25
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 273 मरीजों का परीक्षण व निःशुल्क दवा वितरण
छिंदवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हमारे ग्रामीण और आदिवासी भाई बहनों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख रही है। आदिवासी परिवारों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने ज़्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बनाएं जा रहे हैं। सांसद बंटी विवेक साहू का यह संदेश लेकर हर्रई मंडल के ग्राम बरगी में आयोजित 90वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंची जिला पंचायत सदस्य एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती केसर नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
इस दौरान पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि ग्रामीणों और अनुसूचित जनजातियों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार“ का नारा देकर पूरे देश में अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को उनका उचित इलाज कर सहयोग करने के लिए कहा। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
शिविर में 273 मरीजों का हुआ उपचार और 13 को किया रेफर
भाजपा महामंत्री डॉ. प्रियंका शर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 273 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 139 महिलाओं व बालिकाओं और 134 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया, वही 13 मरीजों को चिला चिकित्यालय छिन्दवाड़ा रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविरों में ईएनटी, नेत्र, मधुमेह, दंत जांच, कैंसर मुख, स्तन, ग्रीवा, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण सेवाएं, एनीमिया का स्तर, टेलीमानस सुविधाएं, टीबी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नामांकन, आयुष्मान वय वंदना, सिकल सेल कार्ड, आभा आईडी पंजीकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई।

कार्यक्रम यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं मुख्य अतिथि श्रीमती केसर नेताम जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनारायण धुर्वे, भाजपा महामंत्री डॉ. प्रियंका शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला मंत्री मनोज नेमा, श्रीमती सौम्या जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शर्मा, राकेश डेहरिया साथ ही ग्राम पंचायत बरगी की सरपंच श्रीमती अंनारवती कमरे, ग्राम पंचायत मुआरसानी के सरपंच रामचरण धुर्वे, ग्राम पंचायत साठीया के सरपंच शंकरलाल उइके, बारगी के पूर्व सरपंच सुखलाल कमरे, ग्राम पंचायत बारगी के उप सरपंच होरीलाल यादव एवं बारगी बूथ अध्यक्ष गणेश यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साथ ही शिविर में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम और बंडी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।