मटकी फोड़ प्रतियोगिता में रेनी धाम फाइटर्स ने जीता प्रथम पुरस्कार
छिंदवाड़ा
04-Sep-26
श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर प्रांगण में हुआ भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

छिंदवाड़ा
जन्माष्टमी का पावन पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, प्रेम, भक्ति और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। नंदलाल की बाल लीलाएं, माखन-मिश्री का भोग, झूला और भक्ति से सजा यह उत्सव हर भक्त के मन में आनंद भर देता है। यहा बात सांसद बंटी विवेक साहू ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर 3 सितंबर गुरुवार की रात को रेलवे स्टेशन स्थित श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई भी दी साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि लाते हुए सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।
उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर 3 सितंबर गुरुवार की रात को रेलवे स्टेशन स्थित श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर प्रांगण में विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा धर्मटेकरी नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दी। दही-हांडी प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसके चलते मटकी फोड़ने के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में रेनी धाम फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और 51 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं केएनजी ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 21 हजार रुपये का पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम के आयोजन सौरभ ठाकुर ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, उत्साह और हमारी सनातन परंपराओं के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर दौलत सिंग, महापौर विक्रम अहके, दीनदयाल मोहने, विजय पांडे, मनोज सक्सेना, मनोज कुशवाह, गरिमा दामोदर, अंकुर शुक्ला, नवीन वारस्कर, लीला बिजोलिया, राजू नरोटे, टीकाराम चंद्रवंशी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।