केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके 5 सितंबर को चौरई आएंगे
छिंदवाड़ा
04-Sep-26
छिन्दवाडा

भारत सरकार के केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके 05 सितंबर को जिला बैतूल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जिला छिंदवाड़ा के विकासखंड चौरई पहुंचेंगे। राज्य मंत्री श्री उइके दोपहर 01 बजे अन्नपूर्णा लॉन, बायपास रोड चौरई में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सर्वपल्लि राधाकृष्णन जी की 138वीं जयंती पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सहभागिता करेंगे। इसके बाद राज्य मंत्री श्री उइके दोपहर 2 बजे विकासखंड चौरई से जिला बैतूल के लिये प्रस्थान करेंगे।