सांसद ने दी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाए
राजनीति
04-Sep-26
छिन्दवाड़ा

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को स्मरण करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा जिले के समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। शिक्षकों के लिए दिये गये अपने संदेश में सांसद श्री साहू ने कहा है कि सनातन काल से ही भारत वर्ष शिक्षा जगत में अग्रणी रहा है। हमारे ऋषि - मुनियों, आचार्यों, कुलगुरूओं और शिक्षकों ने इस पावन धरती को अपने अथक प्रयासों से सींचा और भारत को विश्व गुरु बनाया है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भारतवर्ष में आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति अनुशासन, त्याग और समर्पण की शिक्षा देने के साथ शिक्षण कार्य को आपने पूर्ण लगन और श्रध्दा से किया है। अनेक विषम परिस्थितियों और अल्प संसाधनों के बाद भी अपने देश के भविष्य को बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दिया है। आप सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता हैं।