Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के पदोन्नति आदेश जारी

तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के पदोन्नति आदेश जारी
छिंदवाड़ा
18-Jul-26
छिन्दवाडा 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी छिंदवाड़ा हरेंद्र नारायन द्वारा राजस्व विभाग के आदेशों के परिपालन में विगत दिवस जिले के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार नवपदस्थ एवं पदोन्नत अधिकारियों को विभिन्न तहसीलों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की शक्तियों के साथ नवीन दायित्व सौंपे गए हैं।

जारी आदेश के अंतर्गत श्रीमती मीना दशरिया यथावत तहसीलदार नगर छिंदवाड़ा रहेंगी। रत्नेश ठवरे को अतिरिक्त तहसीलदार नगर की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीमती हेमांगप्रिया श्रीवास्तव को प्रभारी तहसीलदार नजूल से छिंदवाड़ा तहसील ग्रामीण, मलय वाजपेयी को प्रभारी तहसीलदार हर्रई से नायब तहसीलदार छिंदवाड़ा, श्रीमती सरिता अहके को नायब तहसीलदार बिछुआ से नायब तहसीलदार छिंदवाड़ा, नायब तहसीलदार भीमराव वानखेड़े को जिला कार्यालय से नायब तहसीलदार छिंदवाड़ा ग्रामीण, प्रजीत बंसोड़ को जिला कार्यालय से तहसीलदार मोहखेड़, श्रीमती ज्योति ठोके को प्रभारी तहसीलदार से तहसीलदार जुन्नारदेव धनराज पवार को नवेगांव से नायब तहसीलदार जुन्नारदेव, लोकचंद पटले को जिला कार्यालय से नायब तहसीलदार जुन्नारदेव, संजय मसराम को प्रभारी तहसीलदार तामिया से  तहसीलदार तामिया, आशुतोष रामटेके को नायब तहसीलदार उमरेठ से नायब तहसीलदार तामिया एवं सुश्री शोभना ठाकुर को यथावत तहसीलदार उमरेठ, रविशंकर धुर्वे जिला कार्यालय से नायब तहसीलदार उमरेठ, श्रीमती सृष्टि डेहरिया को यथावत प्रभारी तहसीलदार से तहसीलदार अमरवाड़ा, इंद्रसेन तुमराली को अतिरिक्त तहसीलदार दमुआ से हर्रई, पुष्पेंद्र पाण्‍डे प्रभारी नायब तहसीलदार को यथावत हर्रई तथा बटकाखापा, सुधीर मोहन अग्रवाल को यथावत प्रभारी तहसीलदार से तहसीलदार चांद, आकाश डाहरे प्रभारी तहसीलदार छिंदवाड़ा ग्रामीण को चौरई, उमराज सिंह बालरे को चौरई से नायब तहसीलदार चौरई, श्रीमती मोनिका विश्वकर्मा को यथावत प्रभारी तहसीलदार से तहसीलदार बिछुआ, चरणसिंह धुर्वे को प्रभारी नायब तहसीलदार चौरई से नायब तहसीलदार बिछुआ व खमारपानी, श्रीमती रेखा गुजरे को जिला कार्यालय से तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन छिंदवाड़ा, निर्मल पटले को अतिरिक्त तहसीलदार शहर से तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन छिंदवाड़ा, तेजीलाल उईके को जिला कार्यालय से नारयब तहसीलदार भू-संसाधन छिंदवाड़ा, राघवेंद्र पवनीकर को जिला कार्यालय से नायब तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन छिंदवाड़ा, श्री मयाराम अवथरे को जिला कार्यालय से नायब तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन छिंदवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 
Share News On