Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मक्का, चना और तुअर के दामों में आई तेजी

मक्का, चना और तुअर के दामों में आई तेजी
कृषि जगत
20-Mar-26
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा अपडेट द्वारा किसानों को कृषि उपज मंडी के भाव उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे अपने गांवों में ही जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में जिंसों के भाव देख सके।

कृषि उपज मंडी कुसमेली में शुक्रवार को गेंहू जहां न्यूनतम 2050 और उच्चतम 2746 रूपए प्रति क्विंटल बिका तो वहीं मक्का 1470 न्यूनतम और 1960 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। इसी तरह सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4951 और अधिकतम 5551 रूपए प्रति क्विंटल तो चना 4100 रूपए न्यूनतम और 5254 रूपए प्रति क्विंटल अधिकतम के भाव से बिका। तुअर दाल 4100-7691, मसूर 5566 रूपए प्रति क्विंटल अधिकतम के भाव से बिकी।
Share News On